गर्ल्स कॉलेज में वसंत उत्सव मनाया
इटारसी| सरकारी गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। दीप प्रज्वलित कर सरस्वती जयंती मनाई। छात्राओं को वसंत ऋतु का महत्व बताया गया। प्राचार्य कुमकुम जैन, रासेयो अधिकारी मंजरी अवस्थी, अतिथि विद्वान अंकुर तिवारी, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा ने अपने विचार रखे। भावना यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।