सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी
इटारसी| पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संविदा कर्मचारी मंगलवार को भी कलमबंद हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल 14 फरवरी तक चलेगी। केसला ब्लाक में हड़ताल का असर रहा। हड़ताली कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर 25 फरवरी से संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।