खाद और बीज दुकानें बंद रहीं आज सराफा बाजार बंद रहेगा
खाद-बीज विक्रेता के लिए एग्रीकल्चर से डिग्री डिप्लोमा अनिवार्य करने के विरोध में मप्र उर्वरक संघ के आह्वान पर मंगलवार को खाद-बीज की दुकानें बंद रहीं। व्यवसायी मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। दूसरी ओर सराफा एसोसिएशन ने 10 फरवरी को सराफा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। सराफा में दो लाख रुपए से अधिक की जेवर खरीदी करने वाले ग्राहक को पैनकार्ड धारक होना अनिवार्य कर दिया गया है। व्यापारी इस नियम का विरोध कर रहे हैं।