व्यापारियों से विस अध्यक्ष शर्मा ने की चर्चा
इटारसी | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने रेस्ट हाउस में व्यापारियों की बैठक ली। इसमें राधाकृष्ण मार्केट में आग के बाद कच्ची दुकानों काे पक्का करने के मुद्दे पर चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने बताया नगरपालिका की योजना है शहर के जितने भी कच्चे मार्केट हैं, वहां पक्की दुकानों का निर्माण किया जाए। इस संबंध में पहले भी कपड़ा, किराना व अन्य व्यापारियों से चर्चा की जा चुकी है।