पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृषि विद्यालय में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई

कृषि विद्यालय में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तंबाकू मुक्त जीवन के लिए मंगलवार को पवारखेड़ा के शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्राचार्य अर्पणा परसाई ने कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने के लिए शिक्षण संस्थान में अशोक चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया। सीएमएचओ एएल मरावी ने बताया सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं की जा सकती। मेडिकल काउंसलिंग सेंटर से आए डॉ. पी पहारिया ने बताया दूसरों के धूम्रपान का असर हम पर पड़ता है। सिगरेट के धुएं में सांस लेना निष्क्रिय धूम्रपान है। इससे बचना चाहिए। इसी अवसर पर स्कूल में प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई और छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।

खबरें और भी हैं...