पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसला दौरे पर आए सांसद से कहा, बुजुर्गो की पेंशन राशि कब बढ़ेगी

केसला दौरे पर आए सांसद से कहा, बुजुर्गो की पेंशन राशि कब बढ़ेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| सांसद राव उदयप्रताप सिंह सोमवार को केसला ब्लॉक के एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान पंचायत में जनपद सदस्य फागराम आ गए। उन्होंने सांसद से दो सवाल पूछे। पहला, बुजुर्गों, विधवा व निशक्तजनों की पेंशन राशि कब बढ़ेगी। दूसरा सवाल छोटे घास की जमीन के पट्टों को लेकर था। जो 40 साल से ऐसी जमीन पर काबिज हैं, उन्हें पट्टा नहीं दिया जा रहा है। सांसद ने कहा, हम देखते हैं।

सांसद उदयप्रताप केसला में पंच परमेश्वर योजना की सड़क का लोकार्पण करने आए थे। दोपहर में भरगदा गांव में पंच परमेश्वर योजना की सड़क का भूमिपूजन कर एकलव्य योजना से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। सहेली गांव में सड़क का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कालाआखर में पंचायत भवन का लोकार्पण करने पहुंचे।



















साधपुरा में पंच परमेश्वर योजना की सड़क का भूमिपूजन किया।

000

खबरें और भी हैं...