मंच पर नृत्य और नाट्य प्रस्तुति
इटारसी| रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समूह नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने नियंत्रित गति, सुरक्षित जीवन का नाट्य मंचन किया।स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल, विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य अखिलेश शुक्ल थे। छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत पठानकोट हमले की घटना को प्रस्तुत किया। हास्य नाट्य प्रस्तुति यमराज के दरबार ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल स्टाफ उपस्थित था।