गर्ल्स कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग प्रदर्शनी लगी
इटारसी | शासकीय कन्या महाविद्यालय में पीजी डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं के बनाए परिधानों व अन्य सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका शुभारंभ मंगलवार को नपाध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण विभाग अधिकारी मनोरमा गढ़वाल, संयुक्त संचालक तोमर, उपसंचालक मोहिनी जाधव उपस्थित थीं। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने बताया छात्राओं में प्रदर्शनी से स्वरोजगार, कौशल का विकास होगा। प्रदर्शनी 13 फरवरी तक कॉलेज परिसर में लगी रहेगी। शहर की युवतियों व महिलाओं के लिए प्रदर्शनी दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी।