पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटरसिटी का इंजन फेल 45 मिनट देरी से ट्रेन रवाना

इंटरसिटी का इंजन फेल 45 मिनट देरी से ट्रेन रवाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हबीबगंज से जबलपुर जाने वाली 22188 इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार सुबह 7.05 बजे प्लेटफार्म नंबर-2 पर आई थी। प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में जब एसी लोको निकालकर डीजल इंजन नंबर-11319 को लगाया जा रहा था। उसी दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ट्रेन करीब 45 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।

लोको पाॅयलेट ने इंजन में आई तकनीकी खराबी की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी। रेलवे विभाग ने पहले तो इंजन में आई तकनीकी खराबी सुधारने की कोशिश की। इंजन की खराबी दुरुस्त नहीं हो सकी। इसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में फेल इंजन के साथ दूसरा इंजन नंबर-11424 कपल कर लगाया गया। इसके बाद ट्रेन सुबह 8.10 पर जबलपुर के लिए रवाना हुई।

स्टेशन प्रबंधक वॉयएस वघेल ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस आने के बाद डीजल इंजन लगाया जा रहा था। ट्रेन में इंजन लगने के पहले ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। खराबी ठीक नहीं होने के कारण ही फेल इंजन के साथ दूसरा डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना करना पड़ा। इंजन में आई खराबी से ट्रेन लगभग 45 मिनट लेट हुई है।

खबरें और भी हैं...