पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज खाद बीज दुकानदारों की हड़ताल, सराफा कल बंद

आज खाद-बीज दुकानदारों की हड़ताल, सराफा कल बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने खाद-बीज विक्रेता होने के लिए एग्रीकल्चर से डिग्री डिप्लोमा होना और दो लाख रुपए से अधिक के जेवर खरीदने के लिए ग्राहक का पेनकार्ड धारक होना अनिवार्य कर दिया है। इसके विरोध में मप्र उर्वरक संघ के आह्वान पर 9 फरवरी को खाद-बीज व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। सराफा एसोसिएशन 10 फरवरी को सराफा बाजार बंद रखेगा।

ओवर एज हो गए अब कैसे लेंगे डिग्री

केंद्र सरकार ने खादबीज विक्रेता के लिए एग्रीकल्चर से डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य कर दिया है। डिग्री लेने के लिए दो साल का समय भी दिया है। विक्रेता कैलाश साहू ने बताया डिग्री की पढ़ाई करने, ओवर एज हो गए दुकानदार कैसे डिग्री लेंगे। ऐसे में व्यापारियों पर रोजगार संकट आएगा। उर्वरक संघ ने 10 साल से इसी क्षेत्र में अनुभवी हो चुके व्यापारियों के लायसेंस यथावत रिन्यू करने की मांग और नियमों में शिथिलता की मांग को लेकर 9 फरवरी को बंद का आह्वान किया है।

2 लाख से ज्यादा खरीदी तो दिखाना होगा पेनकार्ड

सराफा बाजार में 50 हजार रुपए तक की जेवर खरीदी नकद की जा सकती है। इससे अधिक खरीदी के लिए चेक देना होगा। 2 लाख से अधिक खरीदी करने वालों को पेनकार्ड दिखाना होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौर ने बताया शादी समारोह में सराफा में दो लाख रुपए की खरीदी सामान्य है। गांव से आने वाले ग्राहकों के पास पेनकार्ड नहीं होने से सराफा व्यापारियों को नुकसान होगा। एसोसिएशन ने नियम के विरोध में 10 फरवरी को सराफा बंद रखने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...