एम्पलाइज यूनियन ने 11 अप्रैल से करेगी हड़ताल
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ रेल कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने मंगलवार की शाम एसी शेड के सामने गेट मीटिंग की। यूनियन ने 11 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की। वहीं वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की टीआरएस और टीआरडी शाखा ने देशव्यापी हड़ताल के लिए समर्थन जुटाने मतदान कराया। मतदान की अंतिम तारीख काे शाम 5 बजे तक 96 प्रतिशत मतदान हुआ।
एसी शेड के मुख्य द्वार पर एम्पलाइज यूनियन की गेट मीटिंग में मंडल अध्यक्ष अरुण मालवीय ने बताया, एआईआरएफ और एनजेसीए सरकार को रेल हड़ताल के लिए मेमोरेंडम भेजेगी। गेट मीटिंग को मंडल उपाध्यक्ष जावेद खान, आरके राजोरिया, एमके अग्रवाल, राजू यादव, राजू सिंह, घनश्याम दुगाया, ओपी यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर मनोज जोसफ, संतोष शुक्ला, सज्जन सिंह, सतीश बेलसेरे, आरएन गुर्जर, सुरेश धूरिया, परमजीत, तरुण शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, सुनील तुकाराम, वन मेहरा, प्रीतम तिवारी और यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन सदस्य एसी शेड में गेट मीटिंग करते हुए। इनसेट टीआरएस और टीआरडी शाखा में मतदान करते सदस्य।
स्ट्राइक वोट देने
आए रेलकर्मी
रेलवे मजदूर संघ टीआरएस व टीआरडी शाखा का मतदान विद्युत लोको शेड में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें विद्युत लोको शेड, क्लर्क, स्टोर, स्थापना कर्मी, सुपरवाइजर स्ट्राइक वोट देने आए। इस दौरान एमआई कुरैशी, सचिव जगदीश जुनानिया, अध्यक्ष केएस चौहान, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सेन, मिलन कुमार, उपाध्यक्ष आगस्टिन जार्ज, कुंदन आगलावे, एमआर खान आदि उपस्थित रहे।
मतदान