पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेवर चमकाने के बहाने दो युवकों ने महिला को ठगा

जेवर चमकाने के बहाने दो युवकों ने महिला को ठगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवीयगंज में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने दो अज्ञात युवकों को सोने के जेवर साफ करने के लिए। युवकों ने झांसा दिया और जेवर लेकर चंपत हो गए। थोड़ी देर बाद जब महिला ने बर्तन के अंदर हाथ डालकर देखा तो जेवर गायब थे। चोरी की इस घटना से महिला को 28 हजार रुपए की चपत लगी है। महिला ने सिटी थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।

मालवीयगंज में रहने वाली 28 वर्षीय महिला बबिता यादव ने बताया सोमवार दोपहर 12 बजे सोने-चांदी के जेवर साफ करने वाले दो युवक मोहल्ले में आए थे। महिला ने दोनों युवकों को बुलाकर सोने की तीन मंगलसूत्र, कान के टाप्स सफाई करवाने के लिए उन्हें दिए थे। आभूषण धुलने के बाद दोनों युवकों ने महिला से बर्तन लाने के लिए कहा। महिला बर्तन लेकर आई तो केमिकल का घोल उस बर्तन में डाल दिया और कहा इस बर्तन को गैस स्टोव पर थोड़ी देर रखकर केमिकल को गर्म कर लेना। महिला ने पांच मिनट बाद गैस से बर्तन को उतारकर उसका पानी निकाला तो उसके अंदर सोने के जेवरात गायब थे। बर्तन के अंदर महिला को जेवर नहीं मिले तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...