पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाघ को जंगल में ढूंढा, कैमरे लगाए, मूवमेंट की लोकेशन कहीं नहीं मिली

बाघ को जंगल में ढूंढा, कैमरे लगाए, मूवमेंट की लोकेशन कहीं नहीं मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | तवानगर के वाॅटर फिल्टर प्लांट के पास बाघ की खोजबीन सोमवार को भी चली। एसडीओ के निर्देशन में वन विभाग की टीम तवानगर के जंगल पहुंची। जिस स्थल पर बाघ को तस्वीर में दिखाया गया था। वह जगह वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ढंूढ ली। तवानगर के वाॅटर फिल्टर प्लांट के कक्ष नंबर-117 के पास वह जगह है जहां बाघ दिखने की फोटो सोशल मीडिया पर आई थी। सड़क से यह स्थान करीब 25 मीटर दूर है। स्थल पर सफेद गिट्टी व जमीन ठोस होने के कारण पगमार्क नहीं मिले हैं। फारेस्ट एसडीओ डीके वासनिक के अनुसार, टीम ने आसपास के करीब 80 मीटर इलाके में छानबीन की। बाघ का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोकेशन के हिसाब से कैमरे भी लगाए थे। बाघ का मूवमेंट अभी तक कैमरों में नहीं आया है। सड़क मार्ग से यह स्थान पास होने के कारण तवानगर से आने-जाने वाले लोगों को शाम 6 बजे के बाद निकलने से मना किया है।

तवानगर के जंगल से लगा है एसटीआर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एरिया 1427.78 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। तवानगर के जंगल से रिजर्व क्षेत्र लगा होने से बाघ का मूवमेंट हो सकता है। उक्त बाघ के गले में कॉलर आईडी नहीं होने के कारण उसकी सही लोकेशन पता करना वन विभाग के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। तवानगर इलाका रिहायशी होने के कारण यहां के लोग बाघ से आशंकित हैं।

खबरें और भी हैं...