पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो मामलों में नाबालिग व विवाहिता ने खाया चूहामार पाउडर, अस्पताल में भर्ती

दो मामलों में नाबालिग व विवाहिता ने खाया चूहामार पाउडर, अस्पताल में भर्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | आसफाबाद में सोमवार सुबह एक नाबालिग ने और शिक्षक नगर एलआईसी कार्यालय के पास रहने वाली 54 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते चूहामार पाउडर खा लिया। आसफाबाद में 10 वर्षीय नाबालिग को उसके पापा साथ में बाजार नहीं ले गए। इससे नाराज नाबालिग ने घर में रखा चूहामार पाउडर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके पहले शिक्षक नगर में महिला कृष्णा साहू ने पारिवारिक विवाद होने पर चूहामार पाउडर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लाए, जहां महिला की हालत सामान्य है।

खबरें और भी हैं...