पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरसंगत कॉलोनी में सूने मकान में चोरी

हरसंगत कॉलोनी में सूने मकान में चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| हरसंगत काॅलोनी में एक किसान के सूने आवास का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 12 हजार नकदी रुपए व दो माेबाइल ले गए। चोरी की इस वारदात से किसान को 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की है। सोमवार को किसान सिटी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। बैंक कालोनी हरसंगत काॅलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय जगविंदर सिंह परिवार के साथ शुक्रवार सुबह किसानी के काम से बनखेड़ी गए थे। जब वे रविवार शाम बनखेड़ी से वापस आए तो देखा घर का मेन दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। पेटी के अंदर रखे नकदी 12 हजार रुपए व दो मोबाइल ले गए। इस मामले में पुलिस ने किसान की शिकायत के बाद अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...