रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में घुसा बदमाश
रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में घुसा बदमाश
इटारसी | तिरुपति नगर निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर समीर कुमार बाला के घर में बीती रात अज्ञात बदमाशों मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और ताले तोड़ने का प्रयास किया। ताले नहीं खुले तो अज्ञात बदमाश लाइट जली छोड़कर भाग निकले। सुबह जब समीर कुमार बाला उठे तो उन्हें रात में हुई घटना की जानकारी मिली। इसकी सूचना देने वे थाने आने के लिए निकल ही रहे थे कि सुबह 11 बजे घर में घुसने की आहट हुई उन्होंने देखा तो एक परछाई भी दिखाई दी। वे परछाई के पीछे भागे और जोर से चिल्लाए तो घर में घुसा अज्ञात व्यक्ति पड़ोसियों की छत से कूदकर भाग या। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर समीर कुमार बाला ने अपने साथ हुई घटना की सूचना थाने में दी है। उन्होंने बताया कि दिन दहाड़े रिहायशी क्षेत्र में बदमाशों के घुसने की इस घटना से उन्हें और उनके परिवार को खतरा हो सकता है।