पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट लगने से विवाहित महिला की मौत

करंट लगने से विवाहित महिला की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करंट लगने से विवाहित महिला की मौत

इटारसी |
पथरोटा में रहने वाली 39 वर्षीय विवाहिता महिला अनिता पति गिरीश पटेल घर में गर्म पानी करते वक्त राड से करंट लग गया। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई। घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। परिजनों ने अचेत अवस्था में महिला को सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच कर रहे एसआई बीएस तोमर ने बताया कि मृतक महिला घर के बाड़े में नहाने के लिए राड से पानी गर्म कर रही थी। बोर्ड से राड का एक बायर निकलकर अनिता के सिर पर आकर गिर गया। जिससे उसे करंट लग गया अचेत अवस्था में परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में अनिता ने दम तोड़ दिया। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

नवजात बालिका का भ्रूण मिला, मर्ग कायम

इटारसी |
पांडरी में बंटी कनेरिया के घर के सामने गुरुवार को एक नवजात बालिका का भ्रूण मिला है। बंटी कनेरिया ने भ्रूण पड़ा देखा तो पथरोट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं...