नेहरू पार्क से बाइक चोरी
इटारसी| नाला मोहल्ला निवासी जयकिशन पिता रामचंद मेहरा कमला नेहरू पार्क घूमने आया था। बाइक को पार्क के बाहर खड़ी करके गया था। वापस आकर देखा तो बाइक गायब थी। घटना मंगलवार शाम की है। जब दो दिन बाइक नहीं मिली। तब गुरुवार शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने जयकिशन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।