पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज गेट पर विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू प्रशासन का पुतला जलाया

कॉलेज गेट पर विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू प्रशासन का पुतला जलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| शासकीय महात्मा गांधी कॉलेज गेट पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर ईकाई ने जेएनयु प्रशासन का पुतला जलाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रोहित दुबे ने कहा कि जेएनयु दिल्ली में आतंकवादियों के समर्थन में कार्यशाला की गई थी। जिसमें अफजल गुरु जैसे आतंकवादी को देशभक्त की संज्ञा दी गई थी। विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करती है। नगर मंत्री अभिषेक निर्मल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां करने वालों पर देशद्रोह का अपराध किया जाना चाहिए। पुतला जलाने वालों में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सतीश नागले, चंद्रकांत मेहरा, अर्जुन यादव, पवन शर्मा, अमित कहार, मिथलेश कैथवास, स्वप्निल लोने, अन्नू बंजरा, प्रियंका तोमर, पूजा प्रजापति आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...