नपा की टीम ने जली दुकानों का किया सर्वे
इटारसी| नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने गुरुवार को राधाकृष्ण मार्केट में हुई आगजनी स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। जली दुकानों की नापतोल की। दुकानदारों को हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। दुकानों के पक्के निर्माण के लिए दुकानदारों से लगातार चर्चा की जा रही है। सीएमओ ने बताया सर्वे के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।