इटारसी| महर्षिनगर स्थित मां विजयासन दरबार मंदिर में तीन दिवसीय वसंतोत्सव हो रहा है। आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने मां सरस्वती और वसंतोत्सव के पर्व का महत्व बताया। आयोजन समिति के सदस्य सुनील पाठक और राजकुमार पांडे ने बताया वसंतोत्सव के तहत शुक्रवार को महाआरती, भंडारा होगा।