बालक शाला में तंबाकू नियंत्रण हुआ कार्यक्रम
बालक शाला में तंबाकू नियंत्रण हुआ कार्यक्रम
इटारसी | गुरुवार को पीपल मोहल्ला स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम हुआ। मेडिकल काउंसलिंग सेंटर भोपाल से आए डॉक्टर प्रकाश नारायण पहारिया ने कहा कि तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के संबध में जानकारी स्कूल के छात्रों को दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के आसपास के दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों को न बेचने की बात भी कही। कार्यक्रम को आगे सुचारु रुप से संचालन करने के लिए शाला में कार्यरत व्याख्याता डीसी सोनी, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ साधना बिलथारिया व शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित थे।