वार्षिकोत्सव 15 को
इटारसी| मां नर्मदा कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह 15 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से कॉलेज परिसर में होगा। संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया मुख्य अतिथि सांसद राव उदयप्रताप सिंह रहेंगे। अध्यक्षता खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और वार्षिक गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरित होंगे।