ड्रामेबाजी के हुनर से टॉप 8 में पहुंचा कार्तिकेय
आयुध नगर के कार्तिकेय मालवीय ने शहर का नाम छोटे परदे पर रोशन किया है। जी टीवी पर चल रहे बच्चों की ड्रामेबाजी के रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में कार्तिकेय टॉप 8 में शामिल हुआ है। कार्तिकेय ने ड्रामेबाज में दक्ष प्रजापति का रोल किया है। उनके पिता महेश कुमार मालवीय फैक्टरी में जूनियर वर्कर्स मैनेजर के पद पर हैं। वे बताते हैं अब उन्हें बेटे के नाम से जाना जा रहा है। बेटे ने एक्टिंग के हुनर से न केवल परिवार बल्कि शहर का नाम रोशन किया है। वहीं केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक कुंदन राठौर बताते हैं कि स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र कार्तिकेय का उदाहरण देकर बच्चों को बताया जाता है पढ़ाई के साथ रुचि और सही मार्गदर्शन से कला के क्षेत्र में भी बेहतर कॅरियर बनाया जा सकता है।
तीसरे राउंड के बाद प्रदेश के 500 प्रतिभागियों के साथ कार्तिकेय का चयन मॉस ऑडिशन के लिए हुआ। अब टॉप 8 में अपने प्रदर्शन कर रहा है। भोपाल में अक्टूबर 2015 में इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के मंच पर जाने के लिए ऑडीशन दिया था। तीसरे राउंड के बाद प्रदेश के 500 प्रतिभागियों के साथ कार्तिकेय का चयन मॉस ऑडिशन के लिए हुआ। तीन महीने की लगातार मेहनत और प्रशिक्षण के बाद अलग-अलग राउंड में सफल होने के बाद वह टॉप 16 में शामिल हुआ। अब टॉप 8 में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहा है।
कार्तिकेय