बेराखेड़ी से सुपरली तक जल्द बनेगी सड़क
इटारसी| डोलरिया तहसील में आने वाले सुपरली गांव से बेराखेड़ी तक 3 किलोमीटर की कच्ची सड़क अब जल्द ही पक्की बनेगी। ग्रामीण यह सड़क बनवाने क्षेत्रीय विधायक से मांग कर रहे थे। यहां के विधायक व प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह ने गांव वालों को बताया सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत हो गई है। जल्द ही इस सड़क का टेंडर होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। सुपरली के प्रभात सिंह सोलंकी ने कहा गांव से तीन किलोमीटर का कच्चा रास्ता होने से गांव से बेराखेड़ी जाने वाले स्कूल के छात्र-छात्राओं को कीचड़ के रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता था।
गांव की सड़क स्वीकृत होने से ग्रामीणों में खुशी है।