पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा में करोड़ों की पीएम सड़कें बनेंगी

विधानसभा में करोड़ों की पीएम सड़कें बनेंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सोहागपुर

सोहागपुर विधानसभा के बाबई ब्लॉक, केसला ब्लॉक एवं सोहागपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए लागत की सड़कों का निर्माण होगा। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया सोहागपुर ब्लॉक में सात तथा केसला एवं बाबई के लिए 1-1 पीएम सड़क स्वीकृत हुई हैं। जिनकी लागत करोड़ों में है। सोहागपुर में एसएच 22 से अकोला लंबाई 1.40 किलोमीटर लागत 74 लाख, एसएच 22 से बमारी लंबाई 1.50 किलोमीटर लागत 80 लाख, एसएच 22 से बोदी लंबाई 0.75 किलोमीटर लागत 40 लाख, शोभापुर से भटगांव-पालाखेड़ी लंबाई 1.40 किमी लागत 79 लाख, शोभापुर से रेवा बनखेड़ी होते हुए रेवामुहारी लंबाई 2.10 किमी लागत 106 लाख 48 हजार, शोभापुर से ईशरपुर से मुढिय़ाखेड़ा लंबाई 2.40 किमी लागत 125 लाख 39 हजार, के साथ ही बाबई की सेमरी, सांगाखेड़ा रोड से उमरखेड़ी लंबाई 2.75 किमी लागत 130 लाख तथा केसला ब्लॉक की बेलबाड़ा से बटकुई लंबाई 5.97 किमी लागत 296 लाख 43 हजार स्वीकृत की है। विधायक ने मीडिया से कहा सोहागपुर ब्लॉक में कुछ सड़कें ही बनना शेष हैं जिन्हें 2016 तक पूर्ण कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...