दुष्कर्म के फरार आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस
माखननगर | विकासखंड के एक गांव में 19 नबंवर 2015 को युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार धीरज राजपूत की चल-अचल संपत्ति की जानकारी पुलिस ने तहसीलदार बाबई से मांगी है। विवेचना अधिकारी एसआई एचआर कुमरे ने बताया संपत्ति का ब्योरा मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कुमरे ने बताया श्री गंगानगर मेवाड़ा राजस्थान में पदस्थ आरोपी ड्यूटी भी नहीं जा रहा है। आरोपी पर इनाम घोषित कराने की तैयारी की जा रही है।