बीआरसी प्रांगण में दो दिन लगेगा बर्तन मेला
माखननगर | मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति को बर्तन क्रय करने के लिए 11 व 12 फरवरी को दो दिवसीय बर्तन मेला बीआरसी कार्यालय प्रांगण में लगेगा। बीएसी बलवंत सिंह राजपूत ने बताया बर्तन मेले के लिए बाबई विकासखंड को दो भागों में विभाजित किया है।
11 फरवरी को शासकीय कन्या उमा विद्यालय सांगाखेड़ाकलां, आरी व शासकीय उमावि बाबई जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली शालाओं व द्वितीय दिवस 12 फरवरी को शासकीय उत्कृष्ट बालक विद्यालय बाबई, बागरा तवा व हाईस्कूल तालकेशरी के अंतर्गत आने वाली शालाओं के अध्यक्ष व सचिव को बुलाया है।