बिजली चोरी के पांच प्रकरण बनाए
माखननगर| विद्युत वितरण कंपनी बाबई के जेई जलज बाइकर की टीम ने सोमवार को धरपकड़ अभियान चलाकर रजौन, गूजरवाड़ा से तीन एचपी की चार मोटर, स्टार्टर व पाइप जब्त किए। बाइकर ने बताया महेश पिता नंदराम कीर, कमलाबाई पति गेंदालाल कीर रजौन व सुंदरलाल पिता दौलतराम गूजरवाड़ा सहित बिजली चोरी कर रहे पांच पर बिजली चोरी का प्रकरण बनाया।