कलेक्टर ने दो घंटे में खेल मैदान से बिजली पोल हटाने दिए निर्देश
कलेक्टर ने दो घंटे में खेल मैदान से बिजली पोल हटाने दिए निर्देश
माखननगर | नगर में बनने वाले स्टेडियम, कम्यूनिटी हाल व स्वीमिंग पुल के लिए गुरुवार को कलेक्टर संकेत भोंडवे, नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी अरविंद इल्याजर, संभागीय परियोजना अधिकारी एनपी सिंह, आर्किटेक्ट पीडब्ल्यूडी देवेंद्र मेडेकर, सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी ने स्टेट हाईवे से लगा खेल मैदान देखा। कलेक्टर ने खेल मैदान में लगे बिजली पोल देखे और तत्काल जेई जलज बाइकर को तलब कर दो घंटे में मैदान से पोल हटाए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार शिवानी पांडे से मैदान को खेल के लिए सुरक्षित किए जाने और आगे किसी सरकारी बिल्डिंग के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ से मैदान से लगे अतिक्रमण हटाने को कहा। खेल अधिकारी ने बताया बाबई में आउटडोर व इंडोर दो स्टेडियम 1 करोड़ 60 लाख से बनना है। आर्किटेक्ट मेडेकर ने कहा नक्शा तैयार किया जा रहा है शीघ्र स्टेडियम बनाया जाएगा।