पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगठन उपाध्यक्ष ने मुंडन करवाकर जताया विरोध

संगठन उपाध्यक्ष ने मुंडन करवाकर जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
सिवनीमालवा | जनपद पंचायत परिसर में रोजगार सहायकों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। रोजगार सहायक नियमितिकरण की मांग लेकर सात दिवसीय धरने पर हैं। संघ अध्यक्ष संतोष मालवीय ने बताया बुधवार को धरना स्थल पर जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल जाट, भाजपा ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर राजपूत, जनपद सदस्य रेवाशंकर यदुवंशी ने पहुंचकर रोजगार सहायकों से चर्चा की और आश्वासन दिया कि आप की मांगों को मुख्य मंत्री तक पहुंचाई जाएगी। राहुल जाट ने बताया रोजगार सहायक सबसे नीचे की कड़ी है जो ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। रघुवीर राजपूत ने बताया मांगे जायज हैं। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थित थे।

पिपरिया। धरना स्थल पर मुंडन कराते संगठन उपाध्यक्ष मुकेश पठारिया।

खबरें और भी हैं...