बंद रहीं सराफा दुकानें
पिपरिया | सराफा व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद रखकर सरकार की आयकर नीति का विरोध किया। शहर की सभी 60 सराफा दुकानों की शटरें बुधवार को नहीं खुलीं। 2 लाख तक सोने की खरीदी करने वालों के लिए पेन कार्ड अनिवार्य करने का विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा इससे व्यावसायिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया शहर के सभी व्यापारियों ने बंद में सहयोग देकर बंद को सफल बनाया।