दुकानदार सब्जी मंडी में लगाएं दुकानें, प्रशासन ने कराई मुनादी
पिपरिया | रोड किनारे बढ़ती सब्जी दुकानों को सब्जी मंडी में शिफ्ट कराने प्रशासन ने मुनादी करवाकर रोड किनारे दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को पुरना बस स्टैंड के पास बनी सब्जी मंडी में बैठने के लिए कहा। गौरतलब है कि शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे सब्जी दुकानें बढ़ रहीं हैं। जिससे बाजारों में अव्यवस्था फैल रही है। अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं सब्जी मंडी के अंदर चबूतरों का किराया देकर दुकानें लगाने वाले दुकानदार इससे नाराज हैं। दुकानदारों ने नपा परिषद और एसडीएम को आवेदन दिया था कि सभी दुकानें सब्जी मंडी के अंदर ही लगें।