पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रस्तावित हड़ताल को लेकर रेल कर्मियों से संगठन ने लिया रुझान

प्रस्तावित हड़ताल को लेकर रेल कर्मियों से संगठन ने लिया रुझान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | रेलवे कर्मियों की मार्च में प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में कर्मचारी संगठन ने जनमत संग्रह कराया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के संगठन सचिव मनोज जवार ने बताया जनमत संग्रह इस बात पर किया कि यदि केंद्र सरकार सातवें पे कमीशन में कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को स्वीकार करती है तो संगठन मार्च से हड़ताल पर जाएगा। जवार ने बताया रेलवे कर्मियों ने विरोध स्वरूप हड़ताल पर जाने का रुझान जाहिर किया है। 11 मार्च को संगठन पदाधिकारी महाप्रबंधक को हड़ताल का नोटिस देंगे। इसके बाद अप्रैल से हड़ताल शुरू होगी। संगठन सदस्यों और रेल कर्मियों ने रुझान के संबंध में अपना मत बॉक्स में डाला।

खबरें और भी हैं...