मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक आज
पिपरिया | वसंत पंचमी (सरस्वती जयंती) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुभाष वार्ड निवासी शिक्षक आरएन शर्मा के निवास पर कार्यक्रम हुआ। साहित्य, कला और संस्कृति की पोषक मां सरस्वती का पूजन किया। शिवयोग संस्था सदस्यों ने स्कूली बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कार्यक्रम किए। शनिवार सुबह 9 बजे मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक और संगीत माला कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक आनंदशंकर सैलेट को सरस्वती पुत्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक शर्मा के निवास पर सरस्वती मंदिर बना हुआ है। यहां हर साल कार्यक्रम होते हैं।