सोयाबीन में गिरावट जारी
बैतूल| कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को 3500 रुपए तक बिके सोयाबीन के भाव मंगलवार को घटकर 3251-3475 रुपए पर आ गए। अन्य जिंसों के भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 1545-1722, चना 3651- 4051, मक्का 1200- 1386, बटना 1000, जवार 1325, तुअर 6900-7250 रुपए प्रति क्विंटल।
इटारसी| कृषि उपज मंडी मेंं मंगलवार को गेहूं 60 रुपए सुधरकर 1671 रुपए बिका। भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 1320-1671, चना 2900-4165, तुअर 4000-8010, सरसो 3016-3016, मूंग 3000-4399, साेयाबीन 2600-3575, धान 1410-1885 रुपए प्रति क्विंटल।
पिपरिया| गेहूं-1419-1654, चना-3550-4360, मूंग-2600-5700, तुअर-5350-8590, धान- 1500-1789 रुपए प्रति क्विंटल।