सराफा व्यापारियों की हड़ताल आज
पिपरिया | सरकार की आयकर नीति के विरोध में सराफा व्यापारी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। शहर की करीब 60 छोटी-बड़ी सराफा दुकानें विरोध स्वरूप बंद रहेंगी। 2 लाख तक सोने की खरीदी करने वालों के लिए पेन कार्ड अनिवार्य करने का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों ने एक दिन दुकान बंद करने सुभाष चौक पर बोर्ड लगाया।