पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि कल
पिपरिया | पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी) पर भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में इकट्ठा होंगे। नगर अध्यक्ष गोपालदास दूदानी ने बताया श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद आजीवन सहयोग निधि कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीहोर आगमन को लेकर चर्चा होगी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल ने कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।