छात्रों ने मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की ली शपथ
पिपरियामाखननगर | आरएनए स्कूल में छात्रों को मादक पदार्थ सेवन नहीं करने का संकल्प दिलाया। मंगलवार को प्रार्थना सभा के दौरान तंबाकू, पाउच एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने का संकल्प छात्रों ने लिया। कार्यक्रम में छठवीं से 12वीं तक के करीब 1 हजार छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्राचार्य हेमलता दास व शिक्षकों ने छात्रों को शपथ दिलाई। छात्रों को तंबाकू और इसके उत्पादों से होने वाले नुकसान को बताया। छात्रों से कहा कि वे स्वयं जागरूक बनें और गांव, मोहल्ले, शहर में नशा मुक्ति के लिए जागरुकता फैलाएं।
माखननगर में शा. उमा विद्यालय बागरा तवा में प्राचार्य श्रीमती शीला चौहान सहित शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया और अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली। शाला प्रबंधन ने बीड़ी, तंबाकू व शराब छोड़ो, बच्चों को शिक्षा से जोड़ो का नारा देकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश दिया।