नांदेड़ एक्स. 13 से समय पर चलेगी, पैसेंजर निरस्त
इटारसी| इंदौर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस 9 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर चलेगी। श्रीगंगानगर-नांदेड़ 13 फरवरी से और नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 16 फरवरी से तय समय पर चलेगी। भगत की कोठी, बिलासपुर- बीकानेर- बिलासपुर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। इटारसी-जबलपुर ट्रैक पर पिपरिया व बनखेड़ी स्टेशन के बीच अंडरब्रिज का निर्माण चलने से 10 और 13 फरवरी काे इटारसी- इलाहबाद पैसेंजर नहीं चलेगी। 11 और 14 फरवरी को इलाहाबाद से इटारसी आने वाली पैसेंजर निरस्त रहेगी।
रेल बजट में स्वीकृत बिलासपुर- भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। 18243 ट्रेन बिलासपुर से सोमवार और मंगलवार को शाम 6.20 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे इटारसी आएगी। शाम 5 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। 18244 ट्रेन गुरुवार और शनिवार को रात 12.05 बजे इटारसी आएगी। दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
बिलासपुर बीकानेर- बिलासपुर का यह होगा शेड्यूल: 18245 बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को शाम 6.20 बजे चलेगी। सुबह 6.45 बजे इटारसी आएगी। 18246 बीकानेर- बिलासपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे बीकानेर से चलेगी। जो इटारसी होते हुए दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
000