पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जल मंच पर की नर्मदा प्रतिमा की स्थापना

जल मंच पर की नर्मदा प्रतिमा की स्थापना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | सांडिया में नर्मदा जयंती महोत्सव की सोमवार से शुरूआत हो गई। गांव में सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली। दोपहर में कुटी घाट पर बने जल मंच में मां नर्मदा की प्रतिमा की स्थापना की। आयोजक महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कार्यक्रम में सैंकड़ों महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। कलश यात्रा मां नर्मदा की प्रतिमा के साथ निकाली गई।



नर्मदा किनारे नर्मदा पुराण की शुरूआत हुई। कथा वाचक राजेश्वर चैतन्य ब्रह्मचारी ने नर्मदा का महत्व बताया। सिवनी के नर्मदा घाट किनारे भी धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई।

सिवनी में मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल 6 दिनी आयोजन करा रहे हैं। यहां पंडित अमितकृष्ण शास्त्री नर्मदा पुराण का वाचन कर रहे हैं। पटेल ने बताया 14 फरवरी को शाम 6 बजे सिवनी पुल घाट पर दीपदान होगा। इसके बाद देवी जागरण में जबलपुर से आ रहे कलाकार प्रस्तुति देंगे। नर्मदा जयंती पर सांडिया के सीताराम घाट पर नर्मदा को चुनरी भेंट की जाएगी। शाम को दीपदान होगा।

खबरें और भी हैं...