दो दिनी बर्तन मेला आज से
पिपरिया | सरकारी आरएनए स्कूल के इंडोर स्टेडियम में दो दिनी बर्तन मेला शुक्रवार से शुरू होगा। बीआरसी प्रदीप शर्मा ने बताया जिला पंचायत में पंजीयन और सुरक्षा शुल्क जमा करने वाले बर्तन दुकानदार यहां स्टॉल लगाएंगे। मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के लिए स्कूलों के हेडमास्टर और सहयोगी बर्तन खरीद सकेंगे। मेला सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक लगेगा।