नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 15 को
पिपरिया | पूज्य सिंधी पंचायत और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ 15 फरवरी को नि:शुल्क नेत्र परीक्ष शिविर लगाएगा। सिंधू भवन में आयोजित इस शिविर में आंखों की डॉक्टर जांच करेंगे। ऑपरेशन योग्य मरीजों को भोपाल ले जाकर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सिंधी समाज अध्यक्ष गोपालदास दूदानी ने बताया सभी सुविधाएं नि:शुल्क रहेंगी। सरकारी अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक श्याम सुंदर सोडानी के पास पंजीयन कराया जा सकता है। जरूरतमंदों से इस कैंप में आने का आह्वान किया।