पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे संबंधी अपराधों के बारे में बताया

रेलवे संबंधी अपराधों के बारे में बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों पर गुरुवार दोपहर में कानूनी जागरुकता कैंप लगाया। यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को न्यायाधीशों ने कानूनी जानकारियां दीं। अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नागवंशी ने बताया मौजूद रेल यात्रियों और रेलवे कर्मियों को रेलवे संबंधी अपराधों के बारे में बताया गया। इसके अलावा आपात स्थितियों में यदि यात्री को चेन पुलिंग की जरूरत है तो वह यह कर सकता है। न्यायाधीशों ने कहा रेलवे की संपत्ति आपकी है। इसका सही ढंग से उपयोग होना चाहिए। यदि यात्रियों को असुविधा है तो शिकायत बुक में शिकायत दर्ज कराएं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी चौरसिया, जेएमएफसी राजेश अग्रवाल, आरपीएफ प्रभारी एसके गौतम, जीआरपी प्रभारी पीके अहिरवार सहित अधिवक्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...