पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडरब्रिज बॉक्स फिटिंग का काम पूरा

अंडरब्रिज बॉक्स फिटिंग का काम पूरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटरियों के नीचे अप और डाउन ट्रैक पर 12 बॉक्स फिट हो गए हैं। रविवार रात 8 बजे तक बचे दो बॉक्स भी फिट कर दिए गए। अंडरब्रिज का स्वरूप सामने आ गया। 7 दिन लगातार चले काम के बाद रविवार को अंडरब्रिज तैयार हो गया। अधिकारियों के मुताबिक करीब 40 फीसदी काम और बाकी है। इसके बाद अंडरब्रिज पूरी तरह उपयोग लायक होगा। इसमें अंडरब्रिज बॉक्स के अंदर और दोनों ओर के बाहरी हिस्से मिलाकर करीब 25 मीटर का सीमेंटीकरण, अंडरब्रिज के बाजू में सेफ्टी बॉल का निर्माण होगा। अंडरब्रिज बॉक्स के सामने सुरक्षा के लिहाज से लोहे का गेट लगाया जाएगा। ताकि क्षमता के अनुसार ही वाहन नीचे से निकल सकें। सब काम पूरे होने के 20 दिन बाद अंडरब्रिज के नीचे से ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। अंडरब्रिज की कुल लंबाई 18 मीटर है। जबकि चौड़ाई और ऊंचाई 5-5 मीटर है। बाकी के काम रेलवे कांट्रेक्टर जल्दी पूरा करेगा। अंडरब्रिज का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए से ऊपर पहुंचेगा।

काली मंदिर के बाजू से अंडरब्रिज तक करीब 120 मीटर लंबी रोड राज्य सरकार का ब्रिज कार्पोरेशन कराएगा। रेलवे के हिस्से का काम रेलवे कांट्रेक्टर पूरा करेगा। पटरियों के ऊपर से रेलवे ट्रैफिक चलता रहेगा। जबकि नीचे से रोड ट्रैफिक चलता रहेगा। लोगों को गेट से इधर-उधर होने के लिए अब गेट खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रविवार को भी दिन भर काम चलता रहा। रेलवे अधिकारियों ने निगरानी में काम कराया। काम देखने लोग रोज मौके पर पहुंच रहे हैं।

पिपरिया। अंडरब्रिज बॉक्स लगने के बाद अंडरब्रिज का स्वरूप सामने आया।

7 फरवरी को शुरू हुआ था काम
रेलवे अंडरब्रिज का काम 7 फरवरी को शुरू हुआ था। बॉक्स फिटिंग का काम 14 फरवरी को पूरा हो गया। फिनिशिंग और ब्रिज को उपयोग के लायक बनाने में करीब 15 दिन का समय और लगेगा।

निर्माण
खबरें और भी हैं...