बेटियों को सशक्त बनाकर उनके जीवन को उज्जवल बनाएं: ब्रह्मकुमारी
पिपरिया | प्रजापिता ईश्वरीय विवि में शनिवार को बेटी बचाओ थीम पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। ज्योति ने अभियान के उद्देश्य और लोगों की भागीदारी पर प्रकाश डाला। अभियान प्रमुख सुनीता ने बेटियों को सशक्त बनाकर उनके जीवन को उज्जल बनाने पर जोर दिया। पिपरिया केंद्र प्रमुख बहन शैलम ने भी संबोधित किया। जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक पलिया, हथवांस सरपंच नरसिंह रावत मौजूद थे।