सब्जी दुकानों को हटाने कार्रवाई शुरू
पिपरिया | सड़क किनारे सब्जी दुकान लगाने वाले को शनिवार को हटाने नगरपालिका अमले ने कार्रवाई शुरू की। दुकानदारों से कहा वे सब्जी मंडी परिसर में दुकानें लगाएं। रोड किनारे लगातार सब्जी दुकानें बढ़ रही हैं। जिससे सड़कों पर अव्यवस्था हो रही है। फुटकर दुकानदार गांवों से सब्जी लाकर सड़क किनारे दुकानें लगा रहे हैं। प्रशासन ने मुनादी के बाद हटाने से कार्रवाई की। दुकानदारों ने इसका विरोध किया। सांडिया रोड, पचमढ़ी रोड, इतवारा में कई स्थानों पर सब्जी की दुकानें लग रही हैं। सभी दुकानदारों से सड़क किनारे दुकानें नहीं लगाने का कहा है। सभी को मंडी में शिफ्ट होने के लिए कहा है। ताकि सभी सब्जी दुकानें एक स्थान पर लगें।