अभा सम्मेलन में प्राचार्यों का चयन
इटारसी| नवीन शिक्षा नीति 2016-17 के लिए 11 फरवरी से 14 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय प्राचार्य सम्मेलन के लिए प्राचार्यों का चयन किया गया है। जिसमें शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य दीपक चंदेवा, बनखेडी प्राचार्य अंकित शुक्ला, सोहागपुर प्राचार्य शिवराज सिंह चौधरी, गोविंद नगर प्राचार्य विनोद दीक्षित और पिपरिया प्राचार्य तुलसीराम रघुवंशी का चयन हुआ है। प्राचार्यों ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी।