पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले में 26.16 करोड़ के कामों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मेले में 26.16 करोड़ के कामों का लोकार्पण व भूमिपूजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सोहागपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना को साकार करना है। वो कल्पना तब साकार होगी जबकि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ईमानदारी से सेवा कार्य करें। यह बात सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने अंत्योदय मेले में मुख्यअतिथि के रूप में कही। विधायक विजयपाल सिंह, खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे, वेयर हाउस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मधुकर राव हर्णे, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, नप अध्यक्ष संतोष मालवीय, कलेक्टर संकेत भोंडवे एवं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत अग्रवाल मंचासीन थे। सबसे पहले सांसद एवं विधायक ने कलेक्टर संकेत भोंडवे को नि:शक्त जनों के लिए बेहतर कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर का सम्मान पलकमति संरक्षण एवं प्रभु कृपा बाल विकास समिति ने भी किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना को किसानों की हितैषी बना दिया है। एक लाख के बीमा पर किसानों को केवल 2 हजार रुपए देना होगा। आठ हजार रुपए का प्रीमियम सरकार भरेगी।

32 कोटवारों के उत्तराधिकारी नियुक्त
तहसील क्षेत्र में 60वर्ष की उम्र पार कर चुके 32 कोटवारों के स्थान पर उनके उत्तराधिकारियों के रूप में पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति दी। कलेक्टर एवं अतिथियों ने नियुक्ति पत्र दिए। मंच से महिला कोटवार यशोदा मेहरा उटियाशंकर को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसी के साथ अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया।

किसी को मिला हार्वेस्टर तो किसी को बोलेरो
अंत्योदय मेले में उद्योग विभाग ने करोड़ों की राशि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उद्योग विभाग ने एक हार्वेस्टर, दो कार, एक पिकअप, तीन ऑटो, एक बोलेरो तथा एक बैंडपार्टी का सामान हितग्राही को दिया। मंच से सांसद एवं अतिथियों ने हार्वेस्टर लेने वाले हितग्राही शेख वास्ती को युवा उद्यमी योजनांतर्गत चाबी प्रदान की। मेले में विकलांगों को ट्राई साइकिल, वैशाखी एवं श्रवण यंत्र भी वितरित किए।

लोकार्पण और भूमिपूजन
हाई स्कूल मैदान पर आयोजित खंड स्तरीय अंत्योदय मेले में वित्तीय वर्ष के दौरान दो लाख से अधिक हितग्राहियों को 58 करोड़ 80 लाख रुपए की सहायता दी गई। अतिथियों ने विकासखंड में हुए 26 करोड़ 16 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा मैं तो जनता का सेवक हूं 2016 तक सोहागपुर ब्लॉक की सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे ने सांसद की तारीफ करते हुए कहा जब वह कांग्रेस में थे तब भी उनकी अंतरात्मा भाजपा में ही थी।

सोहागपुर। मेले में हितग्राही को हार्वेस्टर की चाबी सौंपते अतिथि।

खबरें और भी हैं...