पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रास्ता बंद होने से नाराज वार्डवासी बैठे धरने पर

रास्ता बंद होने से नाराज वार्डवासी बैठे धरने पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर | मातापुरा वार्ड से रेवा बनखेड़ी रोड को जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने से नाराज वार्डवासियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। धरने में मातापुरावार्ड की 10 से अधिक महिलाएं एवं युवक शामिल थे। सोमवार को वार्डवासियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भास्कर गाचले को सौंपा था। जिसमें कार्रवाई नहीं होने पर धरने एवं क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। मातापुरावार्ड के लोग बंद रास्ते को 200 वर्ष पुराना परंपरागत रास्ता बता रहे हैं। जिस पर निजी भूमि स्वामी ने कब्जा कर सीमेंट कांक्रीट रोड़ को बंद कर दिया है। मंगलवार को जगदीश कसेरा, पूर्व पार्षद तुलसीराम कुशवाहा, पूर्व पार्षद जमील खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, डोरीलाल, केशव प्रसाद, बसंती बाई, पार्वती बाई, केराबाई, खुशीलाल आदि धरने पर बैठे थे।

खबरें और भी हैं...